आरबीआई ने कुछ नियमों के उल्लंघन के लिए IDFC First Bank पर 1 करोड़ रुपये और LIC Housing Finance पर 49.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ‘ऋण और अग्रिम – वैधानिक और अन्य प्रतिबंध’ पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए IDFC First Bank पर जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि आरबीआई द्वारा जारी ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी – हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (रिजर्व बैंक) दिशानिर्देश, 2021’ के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए LIC Housing Finance पर जुर्माना लगाया गया है। गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही मामलों में जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों को लेकर लगाया गया है. इसका उद्देश्य संबंधित ग्राहकों के साथ किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को प्रभावित करना नहीं है। इस बीच, आरबीआई ने चार non-banking finance companies (NBFC) Kundals Motor Finance, Nitya Finance, Bhatia Hire Purchase और Jeevanjyoti Deposits & Advances के पंजीकरण प्रमाणपत्र (COR) रद्द कर दिए हैं। इसके बाद ये कंपनियां NBFC कारोबार नहीं कर सकेंगी.
वहीं पांच अन्य एनबीएफसी – Growing Opportunity Finance (India), Invel Commercial, Mohan Finance, Saraswati Properties और Quikr Marketing ने अपना पंजीकरण प्रमाणन वापस कर दिया है। IDFC First Bank के शेयर शुक्रवार को पिछले सत्र से 1.51 फीसदी ऊपर 80.65 रुपये पर बंद हुए। इसी तरह LIC Housing Finance के शेयर भी पिछले सत्र के मुकाबले 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ शुक्रवार को 644.30 रुपये पर बंद हुए।

