पंजाब नेशनल बैंक ने सोमवार को दृष्टिबाधित ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक खास डेबिट कार्ड, पीएनबी अंतर दृष्टि ब्रेल डेबिट कार्ड पेश किया। यह कार्ड अपने विपरीत रंगों के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है, जिससे दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए कार्ड का विवरण पढ़ना आसान हो जाता है।
इस डेबिट कार्ड पर उभरे हुए ब्रेल बिंदु (ब्रेल में पीएनबी), ब्रांड नाम पीएनबी प्रमुखता से उभरा हुआ है, जिससे दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए पीएनबी और अन्य बैंकों के कार्ड के बीच अंतर करना आसान हो जाता इससे कार्डधारक को एटीएम/पीओएस में कार्ड डालते समय कार्ड की दिशा का पता चल जाता है।
इस डेबिट कार्ड में बैंक के लोगो पर उभरी हुई बनावट के साथ चमकदार स्पॉट यूवी लेमिनेशन प्रभाव है और कॉन्टैक्टलेस सिंबल पर सिल्क स्क्रीन रफ स्पॉट यूवी है। इससे दृष्टिबाधित ग्राहकों को बैंक के लोगो को आसानी से ढूंढने और कार्ड पर कॉन्टैक्टलेस सिंबल को पढ़ने में मदद मिलती है, जिससे उनके लिए डेबिट कार्ड का उपयोग करना आसान हो जाता है।
पीएनबी अंतर दृष्टि ब्रेल डेबिट कार्ड ग्राहक किसी भी नजदीकी पीएनबी शाखा से प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड से प्रतिदिन निकासी की सीमा 25,000 रुपये है। इसके अलावा, दैनिक पीओएस/ईकॉम सीमा (संयुक्त) 60,000 रुपये है। संपर्क रहित लेनदेन एनएफसी सक्षम पीओएस टर्मिनल पर बिना पिन के प्रतिदिन 5,000 रुपये तक के व्यक्तिगत लेनदेन की अनुमति देता है।

