नई दिल्ली। बाजारों में वैरिएशन के कारण अब पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर लगातार उतार-चढ़ाव का समय शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. पेट्रोल 9 पैसे प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है. पिछले तीन दिनों में पेट्रोल करीब 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल करीब 16 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। 6 दिनों के बाद 5 सितंबर को पेट्रोल 6 पैसे प्रति लीटर और 5 दिनों बाद 5 सितंबर को डीजल भी 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।
राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.77 रुपये और डीजल की कीमत 65.09 रुपये है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 77.46 रुपये और डीजल 68.26 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 74.50 रुपये और डीजल 67.50 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 74.57 रुपये और डीजल 68.79 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 73.75 रुपये और डीजल 65.40 रुपये और गुरुग्राम में पेट्रोल 71.96 रुपये और डीजल 64.54 रुपये प्रति लीटर है।

