Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»पेंशन स्कीम सब्सक्राइबर्स को मिलने वाला है गारंटीशुदा रिटर्न
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    पेंशन स्कीम सब्सक्राइबर्स को मिलने वाला है गारंटीशुदा रिटर्न

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए वित्त वर्ष 2022 में सब्सक्राइबर्स को गारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन स्‍कीम लाने वाला है. इसे नेशनल पेंशन सिस्‍टम (एनपीएस) के तहत लाया जाएगा. रेगुलेटर मार्च तक प्रोडक्‍ट को अंतिम रूप दे सकता है. पीएफआरडीए के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि न्यूनतम गारंटीशुदा रिटर्न वाले प्रोडक्ट को लेकर पिछले साल बातचीत हुई थी. एनपीएस बाजार से जुड़ा उत्पाद है और इसने पिछले 10 साल में लगभग 10 फीसदी रिटर्न दिया है.

    वर्तमान में, एनपीएस के तहत आने वाली स्कीम में रिटर्न या लाभ की गारंटी नहीं होती है, क्योंकि वे मार्केट डिटरमाइंड होती हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पिछले 11-12 साल में औसत सालाना रिटर्न लगभग 10 फीसदी रहा है. पिछले एक साल के दौरान भी रिटर्न लगभग 9-10 फीसदी रहा है.

    बंदोपाध्याय ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बड़ी संख्या में लोग पेंशन के दायरे में आएं जो अभी नहीं है. छोटे कारोबारियों और असंगठित क्षेत्र के लिए खासतौा से यह जरूरी है. हम देख रहे हैं कि क्या हम उन्हें एनपीएस या अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के दायरे में ला सकते हैं.

    उन्होंने कहा कि नियामक जल्द ही एक समिति गठित करेगा. हम इस वित्त वर्ष में प्रोडक्ट तैयार करेंगे और उसे निदेशक मंडल के सामने रखेंगे. अगले 6 महीने में आपको ऐसा प्रोडक्ट देखने को मिल सकता है. उन्होंने बताया कि बीमा क्षेत्र में जो भी गारंटी वाले उत्पाद थे, उन्हें धीरे-धीरे वापस ले लिया गया, क्योंकि यह महसूस किया गया कि लंबी अवधि तक इसे बनाये रखना संगठनों के लिए व्यावहारिक नहीं है.

    बंदोपाध्याय ने कहा कि गारंटीशुदा उत्पाद की पेशकश हमारे कानून का हिस्सा है. जैसे ही आप गारंटी वाला उत्पाद देते हैं, फंड मैनेजर्स के लिये पूंजी पर्याप्तता जरूरत बढ़ जाती है. फिलहाल हम जो कर रहे हैं, उसमें उत्पाद ‘मार्क टू मार्केट’ आधार पर है. हम निवेश को लेकर कोई जोखिम नहीं ले रहे.

    pension schemes
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स 255 अंक मजबूत होकर बंद
    Next Article ट्रैक्टर फाइनेंस कारोबार के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया महिंद्रा एंड महिंद्रा से समझौता
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.