नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच पिछले कुछ महीनों में भारत में करीब 20 अरब डॉलर का टेक इन्वेस्टमेंट आया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल इंक का असेम्बल पार्टनर Pegatron Corps भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रहा है। कंपनी भारत में अपना पहला असेम्बलिंग प्लांट लगाने के बारे में विचार कर रही है। इस कंपनी के चीन में कई असेंबलिंग प्लांट हैं। हालांकि बीजिंग और वाशिंगटन के बीच जारी तनाव और अमेरिकी सरकार द्वारा वहां की कंपनियों पर बढ़ते दबाव से ये कंपनियां भविष्य को लेकर सतर्क हैं।
विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भारत सरकार ने जून के महीने में 6.6 अरब डॉलर का स्पेशल प्लान तैयार किया था। इसके तहत दुनियाभर के स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स को फाइनैंशल इंसेंटिव देकर भारत में निवेश के लिए आकर्षित किया जा रहा है।
ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स असेम्बलिंग कंपनी Foxconn Technology और Wistron Corp पहले से भारत में iPhone हैंडसेट बना रही है। ये कारखाने दक्षिणी भारत में लगे हैं। Pegatron Corps भी इन कंपनियों की तरह लोकल सब्सिडियरी के साथ अपना प्लांट लगाने पर काम कर रही है।

