Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026

    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»24 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे ‘किसान सूर्योदय योजना’ की शुरुआत
    अन्य

    24 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे ‘किसान सूर्योदय योजना’ की शुरुआत

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को गुजरात में तीन प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरूआत करेंगे. वह गुजरात के किसानों के लिए ‘किसान सूर्योदय योजना’ शुरू करेंगे. इसके अलावा पीएम अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल और टेली-कार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन का उद्घाटन करेंगे. वह इस अवसर पर गिरनार में एक रोपवे परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे.

    गुजरात सरकार ने सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मकसद से हाल ही ‘किसान सूर्योदय योजना’ की शुरुआत की है. इसके तहत किसानों को सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक बिजली की सप्लाई किए जाने का प्रावधान है. राज्य सरकार ने 2023 तक इस योजना के तहत पारेषण अवसंरचना स्थापित करने के लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है. परियोजना के तहत 220 किलोवाट क्षमता वाले सब स्टेशन के साथ ही 3490 सर्किट किलोमीटर लंबी के 234 ‘66 – किलोवाट क्षमता वाली पारेषण लाइनें लगाई जाएंगी.

    2020-21 के लिए दाहोद, पाटन, महिसागर, पंचमहल, छोटा उदेपुर, खेड़ा, तापी, वलसाड, आनंद और गिर-सोमनाथ को योजना के तहत शामिल किया गया है. शेष जिलों को 2022-23 तक चरणबद्ध तरीके से कवर किया जाएगा.

    इसी दिन प्रधानमंत्री द्वारा गिरनार पहाड़ी पर रोपवे का उद्घाटन किया जाएगा. इसके शुरूआत के साथ ही गुजरात एक बार फिर वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर उभर आएगा. शुरुआत में इसमें 8 लोगों को ले जाने की क्षमता वाले 25-30 कैबिन होंगे. इस रोपवे में 2.3 किलोमीटर की दूरी केवल 7.5 मिनट में कवर की जाएगी. पर्यटक इस रोपवे पर यात्रा करते समय गिरनार पर्वत के आस-पास के प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन कर सकेंगे. इस रोपवे के जरिए हर घंटे 800 सवारियों को लाया और ले जाया जा सकता है.यह प्रोजेक्ट 130 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है.

    किसान सूर्योदय योजना
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसरकार ने लगाई प्याज़ की स्टॉक लिमिट
    Next Article भारत आईएलओ की संचालन परिषद का अध्यक्ष चुना गया
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026
    Exploring Janitor AI: Innovative Solutions in Janitorial Work)
    September 8, 2026
    Exploring the Intricacies of AI Roleplay
    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.