Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»अब मारूति सुजुकी कर रही कर्मचारियों की छंटनी, इतने हो जाएंगे बेराेजगार?
    ऑटोमोबाइल

    अब मारूति सुजुकी कर रही कर्मचारियों की छंटनी, इतने हो जाएंगे बेराेजगार?

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 28, 2019Updated:August 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लगातार मंदी का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। प्रत्येक क्षेत्रों में हो रहे इस नुकसान से अब रोजगार का संकट आ खड़ा हुआ है और इसे देखते हुए मारूति सुजुकि ने भी अब छंटनी करनी शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए कम्पनी के चेयरमेन आरसी भर्गव ने कहा कि मारुति सुजुकी इंडिया ने 3,000 कांट्रैक्ट (अस्थायी) कर्मचारियों की छंटनी की है।

    यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है, जब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री मांग में भारी कमी का सामना कर रही है। कंपनी की सालाना आम बैठक में भार्गव ने शेयरधारकों से कहा, ‘कारों की कीमतों में सुरक्षा मानदंडों और भारी टैक्स जोड़ दिए गए हैं। इससे ग्राहकों की खरीद क्षमता प्रभावित हो रही है।’

    वाहन कंपनियों के प्रतिनिधि संगठन सियाम ने कहा है कि मंदी के कारण अब तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 20 हजार कर्मियों की छंटनी हो गई है और 13 कर्मचारी कभी भी नौकरी गंवा सकते हैं।

    मारुति सुजुकी ने बताई छंटनी की यह वजह

    • जुलाई में पैसेंजर वाहनों का उत्पादन करीब 17 प्रतिशत घटा
    • देश में तेज रफ्तार से घट रही है उपभोक्ता वस्तुओं की मांग
    • एनबीएफसी के पास कार खरीदारों को कर्ज देने के लिए फंड नहीं
    • जीएसटी के तहत टैक्स की ऊंची टैक्स दरों के कारण कीमतें बढ़ीं
    • ऊंची बीमा लागत और ओला-ऊबर जैसी टैक्सी सर्विस की लोकप्रियता

    और भी हैं कई अहम कारण:

    बता दें कि इससाल लगातार मंदी का असर झेल रही कम्पनियों में कई फैक्टर ऐसे हैं जो लगातार क्षेत्रों में असर डाल रहे हैं। इस साल अब तक बंबई स्टॉक एक्सचेंज के ऑटो इंडेक्स में करीब 23 प्रतिशत गिरावट आई है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी का शेयर 2019 की शुरुआत से अब तक 20 प्रतिशत गिर गया है। वहीं रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में लगातार नौवें महीने वाहनों की बिक्री में गिरावट आई।

    घरेलू अर्थव्यवस्था की मैन्युफैक्चरिंग जीडीपी में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का योगदान करीब 49 फीसदी है। इसमें प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 3।5 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है। जाहिर है, इस सेक्टर में मंदी का नकारात्मक असर नौकरियों और सरकार की आय पर होता है।

    berojgari maruti suzuki rojgar ke ankade आर्थिक मंदी का असर बेराजगारी के आंकड़े
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकैनरा बैंक की नई पहल, दस हजार से उपर की निकासी पर Mob में OTP के जरिए होगा लेनदेन
    Next Article अब 30 सितम्बर तक दाखिल कर सकेंगे जीएसटी रिटर्न, जानें डेट बढ़ाने की क्या है वजह?
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.