केंद्रीय बैंक ने अपनी फरवरी की मौद्रिक नीति में लगातार सातवीं बार रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर स्थिर रखा था. आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की पहली मौद्रिक नीति बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। उम्मीद थी कि चुनाव से ठीक पहले आरबीआई अपने फैसले से चौंका सकता है, लेकिन मौद्रिक नीति बैठक में लगातार सातवीं बार आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अभी आपको ईएमआई में राहत नहीं मिलेगी।
गौरतलब है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक में मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच रेपो रेट में 250 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उसके बाद से रेपो रेट में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025 की पहली आरबीआई मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय बैंक ने लगातार 7वीं मौद्रिक नीति (आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी) बैठक में रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर स्थिर रखा है.
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी. वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में जीडीपी की वास्तविक ग्रोथ 7.1 फीसदी, दूसरी तिमाही में 6.9 फीसदी और तीसरी-चौथी तिमाही में 7 फीसदी रहने का अनुमान है.

