मोदी सरकार ने संसद में सरकार ने किया है कि प्लास्टिक नोट जारी करने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी. केंद्रीय मंत्री की ओर से लिखित जवाब में कहा गया कि नोटों की टिकाऊपन बढ़ाने और नकली नोटों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं।
पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत प्लास्टिक नोट जारी करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, सरकार नोटों की स्थायित्व बढ़ाने और नकली नोटों को रोकने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए है। केंद्रीय बैंक की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 में बताया गया कि वित्त वर्ष 2022-23 में नोट छपाई पर सरकार ने 4,682 करोड़ रुपये खर्च किए. प्लास्टिक नोट छापने पर सरकार की ओर से कुछ भी खर्च नहीं किया गया है. एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्रिप्टो या किसी अन्य प्रकार की संपत्ति के साथ अवैध वस्तुओं का व्यापार करना अपराध है। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि पीएमएलए के एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और काउंटर फाइनेंसिंग या आतंकवाद प्रावधानों के तहत, क्रिप्टो के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की ओर से कहा गया कि केंद्र सरकार की ओर से 7 मार्च 2023 को एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें वर्चुअल डिजिटल संपत्तियों को पीएमएलए के दायरे में लाया गया था. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ऐसे मामलों को देखता है. इसमें FEMA और FEOA को भी शामिल किया गया है.

