NPS में निवेश को सुरक्षित बनाने के लिए पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) समय-समय पर नियमों में बदलाव करता है, ताकि निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहे। इसी कड़ी में PFRDA द्वारा दो-कारक आधार प्रमाणीकरण को मंजूरी दे दी गई है। इसे 1 अप्रैल 2024 से लागू किया जाएगा.
दो-कारक आधार प्रमाणीकरण के तहत, CRA system के माध्यम से NPS खाते में लॉग इन करते समय पासवर्ड के साथ आधार OTP का उपयोग किया जाएगा। इससे NPS खाते की सुरक्षा पहले की तुलना में काफी बढ़ जाएगी और धोखाधड़ी का खतरा भी कम हो जाएगा.
आधार की OTP आधारित प्रमाणीकरण प्रणाली को NPS के CRA system से जोड़ने का उद्देश्य login system को पहले से अधिक मजबूत बनाना है। दो-कारक आधार प्रमाणीकरण की शुरूआत CRA system के माध्यम से अनधिकृत लॉगिन को पूरी तरह से रोक देगी। PFRDA ने कहा कि इससे ग्राहकों और सभी हितधारकों के हितों की रक्षा होगी।
इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको NPS की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको ‘लॉगिन विद PRAIN/IPIN’ पर जाना होगा। आपको ‘PRAIN/IPIN’ टैब पर जाना होगा। अब एक नई विंडो खुलेगी. यहां यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। इसके बाद कैप्चा डालें. आपको आधार प्रमाणीकरण का विकल्प दिखाई देगा। यहां आधार नंबर दर्ज कर प्रमाणीकरण करें। अब आप अपने NPS खाते तक पहुंच सकते हैं। यदि आप गलत पासवर्ड का उपयोग करके अपने NPS खाते में लॉग इन करते हैं और लगातार पांच बार गलत पासवर्ड दर्ज करते हैं, तो आपका खाता लॉक हो सकता है। फिर पासवर्ड बदलकर आपको NPS अकाउंट को अनलॉक करना होगा।

