नई दिल्ली। कार निर्माता कम्पनी Hyundai अब अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए अपनी कारों में कुछ न कुछ नया फीचर एड करती रहती है। इसी क्रम में अब यह कम्पनी सीएनजी चैम्बर के साथ Hyundai Grand i10 Nios लांच करने जा रही है।
इसी के साथ ही अब Hyundai Grand i10 Nios कार पेट्रोल, डीजल और पेट्रोल-सीएनजी इंजन वेरियंट में ग्राहकों मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार आने वाले महीनों में ग्रैंड आई10 के डीजल इंजन और पेट्रोल-सीएनजी इंजन वेरियंट को बंद कर दिया जाएगा, यानी ग्रैंड आई10 सिर्फ पेट्रोल इंजन में मिलेगी। वहीं, नई कार, यानी ग्रैंड आई10 नियोस को कंपनी पेट्रोल-सीएनजी इंजन के साथ भी बाजार में उतारेगी।
ये है इसकी अभी की खासियत
Hyundai Grand i10 Nios में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 6,000 rpm पर 82 bhp का पावर और 4,000 rpm पर 114 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसका डीजल इंजन भी 1.2-लीटर का है, जो 4,000 rpm पर 74 bhp का पावर और 1,750-2,250 rpm पर 190 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।

