Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»नई आयकर व्यवस्था में फायदा नहीं नुकसान है, जानिए कैसे
    फीचर न्यूज

    नई आयकर व्यवस्था में फायदा नहीं नुकसान है, जानिए कैसे

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने दूसरे बजट में एक वैकल्पिक व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था का प्रस्ताव किया है। इसमें करदाताओं को पुरानी व्यवस्था या नई व्यवस्था में से चुनने का विकल्प होगा। यानी यह बदलाव शर्तों के साथ है। इसके लिए आपको निवेश पर मिलने वाले छूट का लाभ छोड़ना होगा। अगर आप निवेश में छूट लेते हैं, तो टैक्स की पुरानी दर ही मान्य होगी। यानी 15 लाख रुपए सलाना कमाने वाले को करीब 78 हजार रुपए का फायदा संभावित है।

    वित्त मंत्री ने कहा कि यह निर्णय व्यक्तिगत करदाताओं को राहत देने और आयकर नियम को सरल बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि इसमें एक पेंच है। यदि करदाता नई व्यवस्था को अपनाना चाहते हैं तो उन्हें छूट को छोड़ना होगा। छूट सीमा एक वर्ष में ढाई लाख तक है, लेकिन छूट की सीमा को प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपए पर बरकरार रखा गया है, लेकिन स्लैब फिर से बनाए गए हैं। जिनकी वार्षिक आय 5 लाख रुपए तक है, उन्हें कोई आयकर नहीं देना है, क्योंकि वे सेक्शन 87ए के तहत 12500 रुपए की कर छूट पाते रहेंगे। वार्षिक आय 15 लाख रुपए वाले वर्तमान कर ढांचे में 27300 की छूट पाएंगे, यानि 78000 रुपए की बचत है। हालांकि वर्तमान ढांचे में सेक्शन 16, 80 सी और 24 के तहत छूट के दावे में कर 148200 रुपए है। इस स्थिति में 46800 रुपए का नुकसान है।

    नए वैकल्पिक कर ढांचे में करदाता को वर्तमान 20 फीसदी की दर की बजाए 5 लाख से 7.5 लाख रुपए तक आय में घटे 10 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा। 7.5 लाख से 10 लाख रुपए तक के बीच आय के लिए व्यक्ति को वर्तमान 20 की बजाए 10 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा। 10 लाख से 12.5 रुपए तक की आय पर करदाता वर्तमान के 30 फीसदी की बजाए 20 फीसदी की दर से और और 12.5 से 15 लाख रुपए तक की आय पर 25 प्रतिशत की दर से टैक्स अदा करेगा। कोई व्यक्ति यदि 15 लाख रुपए तक आय करता है तो प्रस्तावित कर व्यवस्था में उसे 78000 रुपए की राहत मिलेगी। क्योंकि वह वर्तमान 273,000 रुपए की बजाए 195,000 टैक्स चुकाएगा।

    Budget 2020 income taxs slabs new income tax regime
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleAuto Expo में Maruti Suzuki पेश करेगी अपनी नई कार XL5
    Next Article Vivo V17 Pro: Flipkart और Amazon पर हैं कई ऑफर्स
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.