फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश का एकमात्र उद्देश्य उच्च ब्याज दरें प्राप्त करना है। मार्च महीने में तीन बैंकों ने फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इन बैंकों में 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर 9.25 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है.
Shivalik Small Finance Bank सामान्य नागरिकों को सावधि जमाओं पर 3.50 फीसदी से लेकर 8.70 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन्स को बैंक 4 फीसदी से लेकर 9.20 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. बैंक में सबसे ज्यादा ब्याज 12 महीने से 18 महीने की एफडी पर मिलता है। बैंक में 5 साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. बैंक ने 2 मार्च को एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया था.
Suryoday Small Finance Bank फिक्स्ड डिपाजिट योजनाओं पर सामान्य नागरिकों को 4 फीसदी से लेकर 9.01 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है. सीनियर नागरिकों को 4.40 फीसदी से लेकर 9.25 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है. बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 9.25 फीसदी दे रहा है जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए है. बैंक में 5 साल की एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. बैंक ने 1 मार्च को ब्याज दरों में बदलाव किया था.
Ujjivan Small Finance Bank सामान्य नागरिकों को 3.75 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है. 15 महीने की एफडी पर बैंक द्वारा अधिकतम 8.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधि की एफडी पर 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है. इसके अलावा एक साल की एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज, 990 दिन की एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज और 5 साल की एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. बैंक ने 7 मार्च को ब्याज दरों में बदलाव किया था.

