MG मोटर इंडिया (MG Motor India) ने शुक्रवार को कहा कि वह जनवरी से वाहनों की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी के मुताबिक, ऐसा ज्यादा इनपुट की लागत के बुरे असर से निपटने के लिए किया जा रहा है. कंपनी ने यह भी कहा कि वह अगले महीने अपनी हेक्टर प्लस मॉडल का सात सीटों वाला वर्जन भी पेश करेगी.
बयान में MG मोटर इंडिया ने कहा कि वह कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी को देखते हुए अपनी प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज में कीमतों में बदलाव करेगी. कीमतों में बढ़ोतरी 3 फीसदी तक जाएगी. बढ़ोतरी मॉडल पर निर्भर करेगी और 1 जनवरी 2021 से लागू होगी. MG मोटर इंडिया वर्तमान में भारत में तीन मॉडल को बेचती है जिसमें हेक्टर (Hector), ZS EV और Gloster शामिल हैं. इनकी कीमत 12.83 लाख रुपये और 35.6 लाख के बीच है.
इससे पहले दूसरे ऑटोमोबाइल कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी इंडिया, फोर्ड इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प ने बताया है कि वे भी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेंगे, जिससे बढ़ती लागत के बुके असर को कम किया जा सके. खासकर कच्चे माल और कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

