भारतीय शेयर बाजार में आज सर्वकालिक उच्च स्तरों से बड़ी गिरावट दर्ज की गई। माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज के कारण आज घरेलू ब्रोकरेज कंपनियों को भी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, उच्च स्तरों पर खूब मुनाफावसूली हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 738 अंकों की गिरावट के साथ 80,604 पर बंद हुआ। यह आज 81,585.06 पर खुला था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 269 अंकों की गिरावट के साथ 24,530 पर बंद हुआ।
आज निफ्टी पैक में सबसे ज्यादा नुकसान tata steel (4.97%), jsw steel (4.68%), bpcl(3.98%), hindalco (3.91%), ongc (3.44%) को हुआ। इस बीच, infosys, itc, asian paints और brittania (5.4%) के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी metal में 3.96 फीसदी, निफ्टी oil and gas में 2.78 फीसदी, निफ्टी auto में 2.42 फीसदी, निफ्टी bank में 0.76 फीसदी, निफ्टी financial services 25/50 में 1.17 फीसदी, निफ्टी fmcg में 0.26 फीसदी, निफ्टी IT में 0.21 फीसदी, निफ्टी Pharmaमें 1.64 फीसदी, निफ्टी PSU बैंक में 1.51 फीसदी, निफ्टी Private bank में 0.94 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.71 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.96 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

