शेयर बाजारों में तेजी के बीच पिछले सप्ताह 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से 67,259.99 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें सबसे अधिक लाभ में Reliance Industries रही। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 819.41 अंक मजबूत हुआ था. Reliance Industries का बाजार मूल्यांकन 45,262.59 करोड़ रुपये बढ़कर 20,14,010.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। State Bank of India का बाजार पूंजीकरण 5,533.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,71,666.29 करोड़ रुपये हो गया.
Life Insurance Corporation of India (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 5,218.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,78,484.29 करोड़ रुपये और ICICI Bankका बाजार पूंजीकरण 4,132.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,69,542.65 करोड़ रुपये हो गया। HDFC Bank का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 4,029.69 करोड़ रुपये बढ़कर 11,00,184.60 करोड़ रुपये और Hindustan Unilever का 2,819.51 करोड़ रुपये बढ़कर 5,32,946.04 करोड़ रुपये हो गया। ITC का एमकैप 264.15 करोड़ रुपये बढ़कर 5,35,032.74 करोड़ रुपये हो गया.
हालांकि, Tata Consultancy Services (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 10,691.45 करोड़ रुपये घटकर 14,05,102.38 करोड़ रुपये और Infosys का 4,163.13 करोड़ रुपये घटकर 6,22,117.38 करोड़ रुपये रह गया। Bharti Airtel का मूल्यांकन 3,817.18 करोड़ रुपये घटकर 6,95,038.48 करोड़ रुपये हो गया।
सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर है। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, ICICI Bank, Bharti Airtel, State Bank of India, Infosys, LIC, ITC और Hindustan Unilever का स्थान रहा।

