सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,21,270.83 करोड़ रुपये का उछाल आया। सबसे ज्यादा लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,027.54 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़ा था। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 53,652.92 करोड़ रुपये बढ़कर 20,65,197.60 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 18,518.57 करोड़ रुपये बढ़कर 7,16,333.98 करोड़ रुपये हो गई।
भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 13,094.52 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,904.63 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का मूल्यांकन 9,927.3 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,834.72 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 8,592.96 करोड़ रुपये बढ़कर 15,59,052 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 8,581.64 करोड़ रुपये बढ़कर 13,37,186.93 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन 8,443.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,47,616.51 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 459.05 करोड़ रुपये बढ़कर 7,91,897.44 करोड़ रुपये हो गया।
वहीँ आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,706.16 करोड़ रुपये घटकर 9,20,520.72 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,195.44 करोड़ रुपये घटकर 6,96,888.77 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, Infosys, State Bank of India, Hindustan Unilever, ITC और LIC का स्थान रहा।

