शीर्ष-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 का संयुक्त बाजार मूल्यांकन इस सप्ताह 1,40,478.38 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान आईटी कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 1,156.57 अंक या 1.55 फीसदी की गिरावट आई थी. बुधवार को रामनवमी के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे। इस दौरान Reliance Industries, HDFC Bank, Bharti Airtel and Life Insurance Corporation of India का बाजार मूल्यांकन बढ़ा. वहीँ TCS, ICICI Bank, State Bank of India, Infosys, ITC and Hindustan Unilever के मूल्यांकन में गिरावट आई।
टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 62,538.64 करोड़ रुपये घटकर 13,84,804.91 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस को वैल्यूएशन में 30,488.12 करोड़ रुपये की गिरावट का सामना करना पड़ा. कंपनी की वैल्यूएशन 5,85,936.45 करोड़ रुपये थी. ICICI Bank का बाजार पूंजीकरण 26,423.74 करोड़ रुपये घटकर 7,49,023.89 करोड़ रुपये और State Bank of India का बाजार पूंजीकरण 14,234.76 करोड़ रुपये घटकर 6,70,059.86 करोड़ रुपये रह गया। ITC का मूल्यांकन 6,616.9 करोड़ रुपये घटकर 5,30,350.97 करोड़ रुपये और Hindustan Unilever का मूल्यांकन 176.22 करोड़ रुपये घटकर 5,24,487.51 करोड़ रुपये रह गया।
वहीं, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 37,797.09 करोड़ रुपये बढ़कर 7,30,658.36 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,420.17 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,314.93 करोड़ रुपये हो गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,397.82 करोड़ रुपये बढ़कर 19,90,195.52 करोड़ रुपये और एलआईसी का 1,201.75 करोड़ रुपये बढ़कर 6,15,453.90 करोड़ रुपये हो गया।
टॉप-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

