शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया। सप्ताह के आखिरी दिन कारोबार के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में गिरावट शुरू हो गई। बीएसई सेंसेक्स 85,978.25 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 264.27 अंक की गिरावट के साथ 85,571.85 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 भी 26,277.35 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 37.10 अंक के नुकसान के साथ 26,178.95 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की बात करें तो प्रमुख फार्मा कंपनी Sun Pharma के शेयर सबसे ज्यादा 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा Titan के शेयरों में 1.58 फीसदी, NTPC के शेयरों में 1.51 फीसदी, Reliance Industries के शेयरों में 1.50 फीसदी, HCL Tech के शेयरों में 1.37 फीसदी, Bajaj Finserv के शेयरों में 1.10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
वहीं Power Grid के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 2.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ICICI Bank के शेयरों में 1.80 फीसदी, Bharti Airtel के शेयरों में 1.74 फीसदी, HDFC Bank के शेयरों में 1.69 फीसदी, Kotak mahindra bank के शेयरों में 1.39 फीसदी, Larsen & Tubro के शेयरों में 1.37 फीसदी और Adani Ports के शेयरों में 1.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

