वैश्विक रुझानों के विपरीत गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 153 अंक बढ़त के साथ 74,536 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 37 अंक ऊपर 22,642 अंक पर कारोबार कर रहा है।
Auto, Fin Service, Pharma, Metal, FMCG, Energy, Infra, Commodity समेत कई इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। Nifty Smallcap इंडेक्स 52 अंक की बढ़त के साथ 17,064 अंक पर और Nifty Midcap 100 इंडेक्स 102 अंक की बढ़त के साथ 50,970 अंक पर है.
सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एमएंडएम, नेस्ले, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एचयूएल, आईटीसी, एचसीएल टेक, रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक लाभ पाने वालों की सूची में हैं। मारुति सुजुकी, विप्रो, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, एलएंडटी, इंफोसिस गिरावट के साथ खुले।
एशियाई बाजारों में टोक्यो और हांगकांग के बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, शंघाई, सियोल, बैंकॉक और जकार्ता के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए.

