भारतीय शेयर बाजार में लगातार अच्छी रिकवरी देखने को मिली। बुधवार को सेंसेक्स 631.55 की बढ़त के साथ 76,532.96 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स भी 205.85 अंकों की बढ़त के साथ 23,163.10 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार को भी सेंसेक्स में 535.24 अंकों की बढ़त आयी थी वहीँ निफ्टी में 128.10 अंकों की उछाल दर्ज हुई थी। आज आईटी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।
आज सेंसेक्स की कंपनियों में Zomato के शेयर सबसे ज्यादा 6.79 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि आज बाजार में लिस्ट हुए ITC Hotels के शेयर सबसे ज्यादा 5.00 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में सूचीबद्ध बाकी कंपनियों में आज Tata Motors के शेयर 3.29 प्रतिशत, Infosys 2.73 प्रतिशत, Ultratech Cement 2.38 प्रतिशत, Tech Mahindra 2.31 प्रतिशत, Mahindra and Mahindra 2.19 प्रतिशत, Bajaj Finance 2.02 प्रतिशत, Kotak Mahindra Bank 1.97 प्रतिशत, Adani Ports 1.88 प्रतिशत, Sun Pharma 1.81 प्रतिशत, HCL Tech 1.66 प्रतिशत, Tata Steel 1.63 प्रतिशत, Power Grid 1.55 प्रतिशत, TCS 1.52 प्रतिशत, NTPC 1.46 प्रतिशत, Indusind bank 1.40 प्रतिशत, Bajaj Finserve 1.22 प्रतिशत, Nestle India 1.11 प्रतिशत, Larsen and Tubro 1.00 प्रतिशत, SBI 0.84 प्रतिशत, Titan 0.82 प्रतिशत, HDFC Bank 0.29 प्रतिशत और ICICI Bank के शेयर 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
आज Maruti Suzuki के शेयर 1.18 फीसदी, Asian Paints 0.87 फीसदी, Bharti Airtel 0.85 फीसदी, ITC 0.55 फीसदी, Axis Bank 0.08 फीसदी और Hindustan Uniliver 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

