सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,85,320.49 करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ। पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,404.45 अंक या 1.89 फीसदी चढ़ा. शुक्रवार को सेंसेक्स इंट्राडे ट्रेडिंग के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 75,636.50 अंक पर पहुंच गया। समीक्षाधीन सप्ताह में केवल आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।
Reliance Industries का Market Capital सप्ताह के दौरान 20,02,509.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. सप्ताह के दौरान HDFC Bank ने 38,966.07 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार मूल्यांकन 11,53,129.36 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप 35,135.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,51,348.26 करोड़ रुपये हो गया.
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,921.42 करोड़ रुपये बढ़कर 7,87,838.71 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 9,985.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,829.63 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 8,821.99 करोड़ रुपये बढ़कर 6,08,198.38 करोड़ रुपये हो गया.
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 6,916.57 करोड़ रुपये बढ़कर 7,39,493.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 903.31 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन 7,95,307.82 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मूल्यांकन 271.36 करोड़ रुपये बढ़कर 13,93,235.05 करोड़ रुपये हो गया.
इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 436.97 करोड़ रुपये घटकर 5,44,458.70 करोड़ रुपये रह गया. Top 10 कंपनियों की सूची में Reliance Industries पहले स्थान पर रही. इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, ICICI bank, Bharti Airtel, एसबीआई, LIC, इंफोसिस, Hindustan Liver और आईटीसी का स्थान रहा।

