बीएसई सेंसेक्स में पिछले हफ्ते 1,276.04 अंकों की गिरावट आई। बाजार में आई इस गिरावट की वजह से बीएसई सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 1,66,954.07 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इस दौरान रिलायंस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 33,930.56 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 19,94,765.01 करोड़ रुपये पर आ गया।
LIC के मार्केट कैप में 30,676.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,17,001.74 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का मार्केट कैप 21,151.33 करोड़ रुपये घटकर 7,35,566.52 करोड़ रुपये रह गया। Infosys का बाजार पूंजीकरण 20,973.19 करोड़ रुपये घटकर 7,35,277.28 करोड़ रुपये रह गया।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 19,157.77 करोड़ रुपये घटकर 15,30,469.11 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 16,993.56 करोड़ रुपये घटकर 8,33,396.32 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 16,975.55 करोड़ रुपये घटकर 8,25,201.23 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 7,095.87 करोड़ रुपये घटकर 12,56,505.53 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, गिरावट के रुख को दरकिनार करते हुए हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 12,946.24 करोड़ रुपये बढ़कर 6,45,808.65 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण भी 8,406.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,19,829.37 करोड़ रुपये हो गया।

