बीते सप्ताह शेयर मार्केट में गिरावट का असर देश की तो कंपनियो के बाजार प्पोजिकरण पर भी पड़ा. आंकड़ों के मुताबिक देश की 10 में से अधिकांश कंपनियों के मार्किट कैप में गिरावट देखनेे को मिली जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान दिवंगत रतन टाटा की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस को हुआ. TCS की वैल्यूएशन में पिछले हफ्ते 35,600 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. उसके बाद Reliance को नुकसान उठाना पड़ा है. पिछले हफ्ते देश की 10 में से 7 कंपनियों के मार्किट कैप में 1.22 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है.
वहीँ फायदे वाली कंपनियों में एयरटेल, इंफोसिस और एसबीआई का नाम रहा जिनके ज्वाइंट मार्केट कैप को 36 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हुआ है जिसमें एयरटेल को सबसे ज्यादा 26 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ हुआ. इससे पिछले हफ्ते देश की टॉप 10 में से 9 कंपनियों को 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था जिसमें सबसे बड़ा करीब 2 लाख करोड़ रुपए का नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा था.
बीते हफ्ते की बात करें तो देश की सबसे बड़ी सर्विस प्रोवाइडर टीसीएस को 35,638.16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 15,37,361.57 करोड़ रुपए कम होकर 15,01,723.41 करोड़ रुपए रह गया. देश की सबसे बड़ी कंपनी RIL को 21,351.71 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और उसका market cap 18,76,718.24 करोड़ रुपए कम होकर 18,55,366.53 करोड़ रुपए रह गया.
एफएमसीजी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी आईटीसी को 18,761.4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, उसका मार्केट कैप 6,29,695.06 करोड़ रुपए कम होकर 6,10,933.66 करोड़ रुपए रह गया. वहीँ हिंदुस्तान यूनिलीवर को 16,047.71 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. सरकारी इंश्योरेंस कंपनी LIC को 13,946.62 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और उसका market cap 6,14,125.65 करोड़ रुपए कम होकर 6,00,179.03 करोड़ रुपए रह गया. ICICI Bank का market valuation 8,73,059.59 घटकर 8,61,696.24 करोड़ रुपए हो गया तो HDFC Bank को 4,998.16 करोड़ रुपए की चपत लगी. उसका valuation 12,64,267.35 घटकर 12,59,269.19 करोड़ रुपए हो गया.
वहीँ दूसरी तरफ Airtel को 26,330.84 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है, Infosys का मार्केट कैप 7,96,527.08 करोड़ रुपए बढ़कर 8,03,440.41 करोड़ रुपए हो गया और सरकारी बैंक SBI का 3,034.36 करोड़ रुपए के फायदे के साथ मार्केट कैप 7,10,934.59 करोड़ रुपए बढ़कर 7,13,968.95 करोड़ रुपए हो गया है.

