सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मालदार कंपनियों में से चार के बाजार मूल्यांकन (एम-कैप) में पिछले सप्ताह 96,605.66 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। पिछले सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, आईटीसी, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैपिटल में इजाफा हुआ। इन छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 82,861.16 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।
सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,025.46 करोड़ रुपये घटकर 13,37,919.84 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 29,324.55 करोड़ रुपये घटकर 8,93,378.50 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 24,856.26 करोड़ रुपये घटकर 14,83,144.53 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई का मूल्यांकन 5,399.39 करोड़ रुपये घटकर 7,08,168.60 करोड़ रुपये रह गया।
वहीँ रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 41,138.41 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,373.48 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 15,331.08 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,194.18 करोड़ रुपये हो गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 13,282.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,74,689.29 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मूल्यांकन 9,031.19 करोड़ रुपये बढ़कर 8,04,834.34 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का मूल्यांकन 3,878.63 करोड़ रुपये बढ़कर 6,03,064.44 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 199.36 करोड़ रुपये बढ़कर 9,10,934.58 करोड़ रुपये हो गया।

