Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट-कैप 197.46 लाख करोड़ हुआ
    इक्विटीज

    BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट-कैप 197.46 लाख करोड़ हुआ

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Market will depend on global trends and activities of foreign investors this week
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड कंपनियों की बाजार पूंजी मंगलवार को ऑल टाइम रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. मंगलवार 12 जनवरी को इन कंपनियों की बाजार पूंजी 197.46 लाख करोड़ पहुंच गई. बाजार बंद होने पर इन सभी कंपनियों की बाजार पूंजी 1,97,46,939.57 करोड़ रुपये ( 2.6 लाख करोड़ डॉलर) हो गई है. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 247.79 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 49,517.11 पर बंद हुआ.
    रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (सिक्योरिटीज) बिनोद मोदी के मुताबिक सरकार द्वारा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार उठाए गए कदमों के कारण बाजार में तेजी का माहौल बना है. मोदी के मुताबिक बाजार में आगे भी तेजी का माहौल बना रहेगा.

    फ्रंटलाइन कंपनियों की बात करें तो मंगलवार के कारोबार में एसबीआई टॉप गेनर रहा. एसबीआई के शेयरों में 3.65 फीसदी की तेजी आई. एसबीआई के अलावा मंगलवार के कारोबार में बीएसई पर सबसे अधिक बढ़त भारतीय एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में रही. सेक्टरवाइज बात करें तो बीएसई टेलीकॉम, रीयल्टी, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, यूटिलिटीज, ऑटो और फाइनेंस इंडिसेज में भी 2.85 फीसदी की गेन्स हुई. बीएसई मिडकैप और स्मालकैप इंडिसेज में 0.44 फीसदी की बढ़त आई.

    मंगलवार को सेंसेक्स के अलावा निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. निफ्टी 78.70 अंकों की बढ़त के साथ 14,563.45 पर बंद हुआ. निफ्टी पर एफएमसीजी, आईटी और फार्मा शेयरों को छोड़ अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. सबसे ज्यादा 2.76 फीसदी की तेजी रियल्टी शेयरों में देखने को मिली. निफ्टी पर टाटा मोटर्स, गेल, भारती एयरटेल, एसबीआई व कोल इंडिया टॉप गेनर्स और एशियन पेंट, टाइटन, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर व सन फार्मा टॉप लूजर्स रहे.

    bse
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदिसंबर में खुदरा महंगाई घटकर 4.95% पर
    Next Article देश के बाजार में अब आया गोबर से बना पेंट
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.