पिछले सप्ताह सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 1,97,734.77 करोड़ रुपये बढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक ने सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाया। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,359.51 अंक बढ़कर 84,544.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 63,359.79 करोड़ रुपये बढ़कर 9,44,226.88 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 58,569.52 करोड़ रुपये बढ़कर 13,28,605.29 करोड़ रुपये हो गया।
वहीँ भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 44,319.91 करोड़ रुपये बढ़कर 9,74,810.11 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 19,384.07 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,544.68 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,725.88 करोड़ रुपये बढ़कर 7,00,084.21 करोड़ रुपये और आईटीसी का मूल्यांकन 1,375.6 करोड़ रुपये बढ़कर 6,43,907.42 करोड़ रुपये हो गया।
इसके विपरीत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 85,730.59 करोड़ रुपये घटकर 15,50,459.04 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मूल्यांकन 15,861.16 करोड़ रुपये घटकर 7,91,438.39 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय जीवन बीमा निगम का बाजार पूंजीकरण 14,832.12 करोड़ रुपये घटकर 6,39,172.64 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 7,719.79 करोड़ रुपये घटकर 6,97,815.41 करोड़ रुपये रह गया।
शीर्ष-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष स्थान पर रही। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, Infosys, Hindustan Unilever, State Bank of India, ITC और LIC का स्थान रहा।

