जून 2024 में वाहन कम्पनियाँ कई नई गाड़ियां बाजार में उतारने जा रही है, आइए एक नजर डालते हैं जून 2024 में भारत में लॉन्च होने वाली कारों और दोपहिया वाहनों पर।
टाटा मोटर्स जून 2024 में अल्ट्रोज रेसर हैचबैक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इससे पहले इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में इस गाड़ी को शोकेस किया था। यह कंपनी की मौजूदा अल्ट्रोज हैचबैक का नया वर्जन है। इस गाड़ी को नए इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ स्पोर्टी लुक के साथ लॉन्च करने की तैयारी है। इसमें 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, छह एयरबैग, सनरूफ, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें और टीपीएमएस मिलेगा।
मारुति जून में डिजायर का फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। डिजायर नए डिजाइन और नए फीचर्स के साथ आएगी, जबकि इंजन वही रहेगा। यह 3-सिलेंडर Z सीरीज 1.2-लीटर इंजन में उपलब्ध होगी जो 80.8 hp की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकती है।
फोर्स गुरखा 5-डोर को भारत में जून 2024 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कार में नए 18-इंच के अलॉय व्हील, नए डिजाइन वाले हेडलैंप मिलने की उम्मीद है। कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 2.6-लीटर डीजल इंजन होने की उम्मीद है और इसमें फोर-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी होगा। इसमें 9-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, TPMS और बहुत ढेर सारे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

