देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 75,845.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इसमें सर्वाधिक लाभ HDFC और HDFC बैंक को हुआ. दोनों HDFCs के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और बाजाज फाइनेंस भी लाभ में रहीं. दूसरी तरफ रिलायंस इंडसट्रीज लि. (आरआईएल), हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. और भारतीय एयरटेल के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में गिरावट दर्ज की गयी.
HDFC का मार्केट कैप 20,857.99 करोड़ रुपये उछलकर 4,62,586.41 करोड़ रुपये, जबकि HDFC बैंक का एमकैप 15,393.9 करोड़ रुपये बढ़कर 7,84,758.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,251.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,878.45 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 9,609.3 करोड़ रुपये बढ़कर 3,64,199.40 करोड़ रुपये, टीसीएस का 7,410.96 करोड़ रुपये मजबूत होकर 10,98,773.29 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 6,500.94 करोड़ रुपये बढ़कर 3,94,914.98 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 5,820.99 करोड़ रुपये मजबूत होकर 3,18,181.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

