फाइनेंस डेस्क – अब पैसा कमाने का फॉर्मूला बदल गया है। लोग अब लॉटरी या ताश की गड्डी नहीं, म्यूचुअल फंड की SIP में किस्मत आज़मा रहे हैं। लखनऊ वालों ने तो इनवेस्टमेंट की गद्दी ही संभाल ली है – 49806 करोड़ लगाकर म्यूचुअल फंड के नवाब बन बैठे हैं!
टॉप 5 इनवेस्टमेंट वाले शहर – जैसे IPL की पॉइंट टेबल!
लखनऊ – 49806 करोड़ (बिलकुल टॉप क्लास)
कानपुर – 36091 करोड़ (थोड़ा कम, पर गेम में है)
वाराणसी – 15880 करोड़ (बाबा की नगरी में अब निवेश की ज्योति जल रही है)
आगरा – 15158 करोड़ (ताज के शहर ने भी फंड को सजाया है)
मेरठ – 9384 करोड़ (स्पोर्ट्स के बाद अब निवेश में भी एक्टिव)
और छोटे शहर? भाई, वो भी पीछे नहीं हैं!
गोरखपुर – 7940 करोड़ (सच में गोरखधंधा नहीं है ये)
बरेली – 5775 करोड़ (जैसे बरेली की अंखियों का जादू, वैसे इनवेस्टमेंट का भी!)
अलीगढ़ – 5053 करोड़ (ताले ही नहीं, पैसे भी संभालना जानते हैं)
झांसी – 4331 करोड़ (रानी ने तलवार चलाई थी, जनता ने SIP!)
अब यूपी के शहर सिर्फ पढ़ाई, पकड़ौआ विवाह या पान के लिए नहीं जाने जाएंगे… म्यूचुअल फंड में भी टॉप पर हैं! और हां, ये “subject to market risk” वाला डायलॉग भी अब लोगों को रट गया है
SIP करिए, Smart बनिए – लखनऊ से लेकर झांसी तक सब यही कह रहे हैं!

