भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 6.8 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर नए ग्राहकों को होम लोन ऑफर कर रहा है. SBI ने बताया कि बैंक से अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स में ग्राहक मार्च 2021 तक बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के 6.8 फीसदी की शुरुआती दर पर लोन ले सकते हैं. बैंक ने एक नंबर 7208933140 जारी किया है, इस पर मिस्ड काॅल देकर नए ग्राहक होम लोन से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं.
SBI के अनुसार, कोरोना महामारी के चलते देशभर में लागू लाॅकडाउन के बावजूद होम लोन बिजनेस में ग्रोथ रही, जबकि लाॅकडाउन से रीयल एस्टेट सेक्टर को तगड़ा झटका लगा था. दिसंबर 2020 के आंकड़े देखें तो इस महीने एसबीआई ने सबसे अधिक लोन मंजूरी और डिस्बर्स किए और ग्रोथ सबसे ज्यादा रही.
SBI ने बताया कि होम लोन सेगमेंट में उसकी बाजार हिस्सेदारी 34 फीसदी है. जबकि, हर दिन औसतन करीब 1000 ग्राहकों एसबीआई लोन प्राॅसेस कर रहा है. होम लोन सेगमेंट में बाजार में SBI की टाॅप पोजिशन बरकरार है. बैंक का होम लोन बिजनेस 5 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है. जबकि, वित्त वर्ष 2024 तक यह आंकड़ा 7 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है. बैंक ने बताया कि बीते 10 साल में एसबीआई का रीयल एस्टेट एंड हाउसिंग बिजनेस पांच गुना बढ़ा है. 2011 में बिजनेस 89,000 करोड़ रुपये का था, जो 2021 में 5 लाख करोड़ तक पहुंच गया है.

