Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»LIC का प्रोजेक्ट DIVE, चार नए प्रोडक्ट लांच करने की तैयारी
    इंश्योरेंस

    LIC का प्रोजेक्ट DIVE, चार नए प्रोडक्ट लांच करने की तैयारी

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2023Updated:November 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    project DIVE
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC अपने करोड़ों पालिसी होल्डर्स और एजेंटों के लिए खुशखबरी लाई है। देश में डिजिटल क्रांति का दौर चल रहा है ऐसे में एलआईसी भी अपने ग्राहकों और एजेंटों को ज़्यादा सुविधा देने के लिए बड़े बदलाव करने जा रही है। इसी बदलाव के तहत एलआईसी ने एक संपूर्ण डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट DIVE यानि डिजिटल इनोवेशन एंड वैल्यू एन्हांसमेंट लॉन्च किया है।

    इस प्रोजेक्ट DIVE के माध्यम से LIC अपने सभी हितधारकों, ग्राहकों, मध्यस्थों और सभी को सर्वोत्तम श्रेणी की डिजिटल सेवाएं प्रदान करेगी। इसके तहत बीमा दावे, ऋण और अन्य सेवाएं एक ‘क्लिक’ पर उपलब्ध कराई जाएंगी। एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती के अनुसार एलआईसी ग्राहकों को अब ऑफिस आने की जरूरत नहीं है. वे घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से सभी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सकते हैं।

    दरअसल बीमा सेक्टर में बढ़ते कम्पटीशन को देखते हुए LIC भी वित्तीय प्रौद्योगिकी पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है, अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए LIC इसकी क्षमता का इस्तेमाल करेगी। एलआईसी ने मौजूदा साल में प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अब तक तीन फ़िनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनियों को कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में शामिल किया है।

    चालू वित्त वर्ष 2023-24 में नई पॉलिसी प्रीमियम में दोहरे अंक की वृद्धि हासिल करने के उद्देश्य से एलआईसी ने आने वाले महीनों में तीन से चार नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है। जानकारी के मुताबिक एलआईसी दिसंबर के पहले सप्ताह में एक नई सेवा शुरू करने जा रही है.

    LIC की नई सेवाएं सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी और इसके पूरा होने के बाद पॉलिसीधारक को जीवन भर बीमा राशि का 10 प्रतिशत मिलेगा। माना जा रहा है कि नई सेवा बाजार में हलचल पैदा करेगी क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि वह कितना भुगतान कर रहा है और 20-25 साल बाद उसे कितना रिटर्न मिलेगा। प्रोजेक्ट DIVE के अंतर्गत नई सेवाओं में ऋण सुविधा और समय से पहले निकासी भी शामिल है.

    insurance companies insurance policy LIC life insurance new product project DIVE
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबजाज फिनसर्व अपने मौजूदा ग्राहकों को 10 लाख रुपये तक के प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफ़र दे रहा है
    Next Article गारंटीड मुनाफा चाहिए तो KVP अपनाइये
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.