एलआईसी म्यूचुअल फंड अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। एलआईसी म्यूचुअल फंड अपने अंडर मैनेजमेंट असेट्स (एयूएम) को बढ़ाने के लिए विलय और अधिग्रहण के जरिए विस्तार की संभावनाएं तलाश रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ ने एलआईसी म्यूचुअल फंड की योजना के बारे में खास जानकारी साझा की है।
रवि कुमार झा ने कहा, कंपनी एक फंड हाउस खरीदना चाह रही है और इस योजना पर काम किया जा रहा है।” LIC म्यूचुअल फंड ने जुलाई 2023 में 133 करोड़ रुपये में IDBI म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण किया था। रवि कुमार झा ने कारोबार के विस्तार की कंपनी की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि वे एक फंड हाउस पर विचार कर रहे हैं और कंपनी के पास फंड हाउस खरीदने के लिए पैसे की कोई समस्या नहीं है।
LIC म्यूचुअल फंड अपने कारोबार के विस्तार के लिए देशभर में शाखा नेटवर्क को मजबूत करने की योजना पर भी काम कर रही है। CEO रवि कुमार झा ने कहा, “फिलहाल हमारी 36 शाखाएं हैं। चालू वित्त वर्ष के अंत तक इस संख्या को बढ़ाकर 50 करने की योजना है। एलआईसी म्यूचुअल फंड अपने ऐप को जीरोधा और अपस्टॉक्स जैसे अन्य ट्रेडिंग ऐप के साथ एकीकृत करके डिजिटल परिवर्तन पर भी काम कर रहा है। कंपनी के प्रबंध संपादक और सीईओ ने कहा कि एलआईसी म्यूचुअल फंड अपनी इक्विटी फंड प्रबंधन टीम को मजबूत करने की प्रक्रिया में भी है।

