भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटने से सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,85,186.51 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे ज्यादा फायदे में भारतीय जीवन बीमा निगम और इन्फोसिस रहीं। इसके अलावा आईटीसी, टीसीएस, एयरटेल और एचडीएफसी बैंक ने भी निवेशकों को बंपर कमाई कराई।
समीक्षाधीन सप्ताह में LIC का बाजार मूल्यांकन 44,907.49 करोड़ रुपये बढ़कर 7,46,602.73 करोड़ रुपये हो गया। Infosys का बाजार पूंजीकरण 35,665.92 करोड़ रुपये बढ़कर 7,80,062.35 करोड़ रुपये हो गया। ITC का बाजार पूंजीकरण 35,363.32 करोड़ रुपये बढ़कर 6,28,042.62 करोड़ रुपये हो गया। TCS का मूल्यांकन 30,826.1 करोड़ रुपये बढ़कर 15,87,598.71 करोड़ रुपये हो गया। Bharti Airtel का बाजार पूंजीकरण 30,282.99 करोड़ रुपये बढ़कर 8,62,211.38 करोड़ रुपये हो गया। HDFC Bank का मूल्यांकन 8,140.69 करोड़ रुपये बढ़कर 12,30,842.03 करोड़ रुपये हो गया।
वहीँ Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण 62,008.68 करोड़ रुपये घटकर 20,41,821.06 करोड़ रुपये हो गया। ICICI bank का मूल्यांकन 28,511.07 करोड़ रुपये घटकर 8,50,020.53 करोड़ रुपये रह गया। State Bank of India का बाजार पूंजीकरण 23,427.1 करोड़ रुपये घटकर 7,70,149.39 करोड़ रुपये रह गया। Hindustan Uniliver का मूल्यांकन 3,500.89 करोड़ रुपये घटकर 6,37,150.41 करोड़ रुपये रह गया।

