कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज सुस्ती से कारोबार शुरू हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों एक दायरे में कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स करीब 16 और निफ्टी 6 अंक ऊपर बना हुआ है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में हैं। ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं।
आज के टॉप गेनर्स में TCS, विप्रो, HCLTECH, इनफ़ोसिस, TECHM शामिल हैं . जबकि टॉप लूजर्स में एक्सिस बैंक, BHARTIARTL, पॉवरग्रिड, M&M और NTPC शामिल हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 26 फरवरी को 285.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे वहीँ घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई बाजारों में आज के कारोबार में ज्यादातर गिरावट देखने को मिल रही है. गिफ्ट निफ्टी में 0.19 फीसदी की कमजोरी दिख रही है जबकि निक्केई 225 में 0.10 फीसदी की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.91 फीसदी और हैंगसैंग में 0.48 फीसदी की कमजोरी है। ताइवान वेटेड में 0.61 फीसदी और कोस्पी में 0.35 फीसदी की कमजोरी है। जबकि शंघाई कंपोजिट में 0.51 फीसदी की बढ़त है।
सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट में बंद हुए थे. डाउ जोंस इंडस्ट्रियल 62 अंक गिरकर 39,069.23 के स्तर पर बंद हुआ। NASDAQ Composite में 21 अंकों की कमजोरी रही और यह 15,976.25 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्स करीब 19 अंक गिरकर 5,069.53 के स्तर पर बंद हुआ.

