पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आयी भारी गिरावट की वजह से सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 9 के बाजार मूल्यांकन में 2,09,952.26 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है । सबसे ज्यादा गिरावट हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज में आयी है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 1,822.46 अंक की गिरावट आयी। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से सिर्फ HDFC Bank के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई।
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान Hindustan Uniliver का बाजार मूल्यांकन 44,195.81 करोड़ रुपये घटकर 5,93,870.94 करोड़ रुपये रह गया। Reliance Industries की बाजार हैसियत 41,994.54 करोड़ रुपये घटकर 17,96,726.60 करोड़ रुपये रह गई। SBI का बाजार मूल्यांकन 35,117.72 करोड़ रुपये घटकर 6,96,655.84 करोड़ रुपये रह गया, जबकि Bharti Airtel का बाजार मूल्यांकन 24,108.72 करोड़ रुपये घटकर 9,47,598.89 करोड़ रुपये रह गया। TCS का बाजार पूंजीकरण 23,137.67 करोड़ रुपये घटकर 14,68,183.73 करोड़ रुपये रह गया। LIC का मूल्यांकन 19,797.24 करोड़ रुपये घटकर 5,71,621.67 करोड़ रुपये रह गया, जबकि Infosys का मूल्यांकन 10,629.49 करोड़ रुपये कम होकर 7,69,496.61 करोड़ रुपये रह गया।
वहीँ ITC का मार्केट कैपिटल 5,690.96 करोड़ रुपये घटकर 6,02,991.33 करोड़ रुपये और ICICI Bank का बाजार मूल्यांकन 5,280.11 करोड़ रुपये घटकर 8,84,911.27 करोड़ रुपये रह गया। इसके विपरीत HDFC Bank की मार्केट वैल्यू 46,891.13 करोड़ रुपये बढ़कर 13,29,739.43 करोड़ रुपये हो गया। Top 10 कंपनियों की सूची में Reliance Industries शीर्ष स्थान पर रही, जिसके बाद TCS, HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, Infosys, SBI, ITC, Hindustan Unilever और LIC का स्थान रहा।

