घर खरीदने या बनवाने के लिए पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में ये ग्राहक महंगा पर्सनल लोन लेने की बजाय टॉप-अप होम लोन ले सकते हैं। यह होम लोन उन ग्राहकों को दिया जाता है जिन्होंने पहले से होम लोन ले रखा है। अगर आपको होम लोन के अलावा अतिरिक्त पैसों की जरूरत है तो टॉप-अप होम लोन एक अच्छा विकल्प है।
टॉप अप होम लोन आपके कर्ज को मैनेज करने का एक किफायती उपाय है।टॉप-अप होम लोन से ग्राहक अपनी मौजूदा लोन राशि के अलावा और भी लोन ले सकते हैं। अगर आप रीपेमेंट के लिए कम अवधि चुनते हैं तो टॉप-अप होम लोन ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद है।
टॉप-अप होम लोन की अवधि हर बैंक में अलग-अलग होती है। भारतीय स्टेट बैंक 30 साल तक की अवधि के लिए टॉप-अप होम लोन प्रदान करता है। टॉप-अप होम लोन पर ब्याज दर आम तौर पर नियमित होम लोन दरों से थोड़ी अधिक होती है। ये दरें ग्राहक की प्रोफ़ाइल पर भी निर्भर करती हैं। होम लोन और टॉप-अप होम लोन दरों के बीच का अंतर आम तौर पर 1 से 2 प्रतिशत के बीच होता है। अगर ग्राहक 12 महीने तक बिना किसी EMI को छोड़े होम लोन चुकाता है, तो वह होम लोन टॉप-अप लेने के योग्य हो जाता है। बैंक द्वारा स्वीकृत राशि नियमित होम लोन में चुकाई जाने वाली मासिक किस्तों पर भी निर्भर करेगी। इससे आपको अलग से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से छुटकारा मिलेगा। कई बार होम लोन के अलावा कुछ अतिरिक्त खर्च भी होते हैं। होम लोन टॉप-अप इन खर्चों को कवर कर सकता है।

