भारत में बैंक सीनियर सिटीजंस को आमतौर पर सावधि जमा पर 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दर ऑफर करते हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में सभी सावधि जमाओं पर 7.3 से 7.5 फीसदी तक ब्याज दर मिल रही है। एक साल से लेकर 2 साल से कम अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉज़िट पर ब्याज दर 7.30 फीसदी है। 2 से 3 साल तक की FD पर ब्याज दर 7.5 फीसदी है। 3 से 5 साल तक की FD पर ब्याज दर 7.25 फीसदी है। 5 साल से अधिक अवधि वाली सावधि जमा पर ब्याज दर 7.5 फीसदी है। इसके अलावा 400 दिन की अमृत कलश योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है। इस स्कीम की लास्ट डेट 31 मार्च है।
वहीँ देश के सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक में सीनियर सिटीजंस को 1 साल से 15 महीने तक की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर 7.10 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। 15 से 18 महीने की अवधि वाली एफडी पर 7.60 फीसदी ब्याज दर, 18 महीने से लेकर 2 साल 11 महीने तक की एफडी पर बैंक 7.5 फीसदी ब्याज दर, 5 से 10 साल की एफडी पर बैंक 7.75 फीसदी ब्याज दर और 4 साल 7 महीने से लेकर 55 महीने तक की एफडी पर 7.7 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है।
देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक भी सीनियर सिटीजंस को 7 से 7.25 फीसदी तक ब्याज दर दे रहा है। 1 साल से 15 महीने तक की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दर, 15 महीने से लेकर 2 साल तक की एफडी पर 7.05 फीसदी ब्याज दर दी रही है।
प्राइवेट सेक्टर महिंद्रा बैंक में 6.7 फीसदी से लेकर 7.8 फीसदी तक ब्याज दर मिल रही है। एक साल की एफडी पर बैंक 7.6 फीसदी ब्याज दर, 390 दिन की एफडी पर 7.65 फीसदी ब्याज दर, 23 महीनों से लेकर 2 साल से कम अवधि की एफडी पर 7.8 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है।
वहीँ पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी पर 7.35 फीसदी से 7.75 फीसदी तक ब्याज दर मिल रही है। एक से दो साल की एफडी पर बैंक 7.35 फीसदी ब्याज दर , 2 से 3 साल की अवधि वाली एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज दर, 399 दिन की बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम पर बैंक 7.65 फीसदी ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर कर रहा है।

