किया सोनेट (Kia Sonet) को भारतीय बाजार में काफी पंसद किया जा रहा है. इसका प्रमाण यह है कि लॉन्च के केवल 12 दिन के अंदर किया सोनेट की 9266 यूनिट बिक गई हैं. सोनेट को 18 सितंबर को लॉन्च किया गया था. इस शानदार बिक्री आंकड़ों के चलते किया सोनेट 12 दिन के अंदर ही सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई है. किया सोनेट, कंपनी के लिए एक गेम चेंजर साबित हुई है. इस कार की अच्छी बिक्री के कारण किया मोटर्स (Kia Motors India) ने सितंबर माह में भारतीय बाजार में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है.
किया सोनेट की बुकिंग में दैनिक आधार पर इजाफा जारी है. अब तक इस कार की 35000 यूनिट बुक हो चुकी हैं. भारत में किया सोनेट की एक्स शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपये से शुरू है. इस कार में 30 से अधिक सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे. कार 57 कनेक्टेड फीचर्स से लैस है. Kia Sonet का उत्पादन केवल भारत में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में स्थित कंपनी के कारखाने में होगा और यहीं से इसे अन्य देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा.

