नयी दिल्ली: इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील का कच्चा इस्पात उत्पादन जनवरी माह में 2.9 प्रतिशत घटकर 14.10 लाख टन रहा। पिछले साल जनवरी में कंपनी का कच्चा इस्पात उत्पादन 14.53 लाख टन था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसका इस्पात चादर (फ्लैट रोल्ड स्टील) का उत्पादन 1.4 प्रतिशत घटकर 10.25 लाख टन रह गया। जनवरी 2019 में यह आंकड़ा 10.40 लाख टन था। इसी तरह कंपनी का इस्पात छड़ों (लॉन्ग रोल्ड स्टील) का उत्पादन जनवरी 2020 में 0.5 प्रतिशत टूटकर 3.42 लाख टन रहा। जेएसडब्ल्यू स्टील की सालाना इस्पात उत्पादन क्षमता 1.8 करोड़ टन है।
Previous Articleमदरसन सुमी सिस्टम्स को तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ घटा
Next Article मार्च में बैंककर्मी फिर जा सकते हैं हड़ताल पर!
Related Posts
Add A Comment

