नई दिल्ली। #रिलायंस_जियों ने होम #बांडबैंड सर्विस गीगाफाइवर लांच करने के बाद अब इसका इस्तेमाल करने वालों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दे रही है। #Joi_Gigafiber स्कीम के तहत अब तीव्र गति की रफ्तार में इंटरनेट का मजा मिलेगा और यूजर अब टीवी का भी मजा ले सकेंगे।
रेंटल प्लान 699 रुपये से 8,499 रुपये की रेंज में हैं, आप अपनी सुविधानुसार रेंटल प्लान चुन सकते हैं और स्पीड के मामले में Joi Gigafiber का तोड़ शायद ही कोई कम्पनी निकाल पाए।
गोल्ड प्लान का मंथली रेंटल 1,299 रुपये है। वहीं, इसके ऊपर डायमंड प्लान है, जिसका मंथली रेंटल 2,499 रुपये है। प्लैटिनम प्लान का मंथली रेंटल 3,999 रुपये है। जबकि सबसे महंगा प्लान टाइटैनियम है। इस प्लान का मंथली रेंटल 8,999 रुपये है। इन सभी प्लान में कस्टमर्स को 4K स्मार्ट टेलिविजन मिलेगा।
टीवी का मजा मिलेगा इंटरनेट के रेट में
Joi Gigafiber के 1,299 के गोल्ड प्लान में को 250 mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड (500GB+250GB एक्स्ट्रा) डेटा मिलेगा। फ्री वॉयस कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा पिक्चर क्वालिटी 4K होगा।

