नया फोन या लैपटॉप खरीदने से पहले रिलायंस जियो की एक डील के बारे में जान लीजिए जो आपके बहुत फायदे वाली है। रिलायंस जियो द्वारा रिचार्ज प्लान की सुविधा के अलावा लैपटॉप और फोन किराए पर दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से पेश इस खास सर्विस के जरिए सस्ते किराए के साथ लैपटॉप और फोन को उपलब्ध किया जाएगा साथ ही डाटा का भी फायदा मिल सकेगा।
जियो की ओर से एयर फाइबर सर्विस को पेश किया जा रहा है जो कि एक फाइनेंशियल सर्विस है। इसके तहत रेंटल प्लान के माध्यम से किसी भी लैपटॉप, फोन या एयर फाइबर जैसी सुविधा को आप खरीदने की जगह रेंट पर ले सकते हैं। बता दें कि रिलायंस जियो की ये सर्विस चुनिंदा यूजर्स के लिए ही है. लैपटॉप, फोन या डाटा की सुविधा किराए पर फाइनेंशियल सर्विस (JFS) के तहत केवल कॉरपोरेट के लिए है।
RIL की ओर से फाइनेंशियल सर्विस को पेश किया जाता है जिसे DaaS Service के तहत पेश किया जाता है। जियो की डास फाइनेंशियल सर्विस कम जोखिम के साथ जानी जाती है। इस सर्विस को पेश करने का मकसद हर सेक्टर में फाइनेंशियल सुविधा की जरूरतों को पूरा करने का है। जियो की फाइनेंशियल सर्विस को DaaS कहा जाता है। DaaS के तहत तय समयावधि के साथ लैपटॉप, फोन और डाटा को किराए पर दिया जायगा। DaaS सर्विस के तहत डाटा, लैपटॉप, फोन और दूसरे डिवाइस भी रेंट पर दिए जाते हैं। DaaS सर्विस से स्टार्टअप या छोटी कंपनियों को फायदा मिल सकता है और वो रेंट पर डिवाइस को ले सकते हैं।

