नई दिल्ली: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए Zoom का देशी विकल्प आ गया है। रिलायंस जियो के नए एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट को अब आमजन के इस्तेमाल के लिए भी ओपन कर दिया गया है। जियोमीट ऐप के उपयोग के लिए यूजर्स को कोई शुल्क नही देना होगा यानी यह बिलकुल मुफ्त है।
जियोमीट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए अब किसी इनवाइट कोड की जरूरत नही पड़ेगी। 100 से अधिक यूजर्स एक बार में जियोमीट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकते हैं। जियोमीट लगभग सभी तरह के डिवायस पर बखूबी काम करता है।

