Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»40 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टेलिकॉम कंपनी बनी जियो
    टेलीकॉम

    40 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टेलिकॉम कंपनी बनी जियो

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    This plan of Jio is giving great cashback offer
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत में 40 करोड़ ग्राहकों को आंकड़ा पार करने वाली पहली मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर बन गई है. कंपनी ने जुलाई माह में 35 लाख से ज्यादा ग्राहक जोड़े थे. यह जानकारी टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) द्वारा जारी आंकड़ों से सामने आई है. देश में जुलाई माह में कुल टेलिकॉम सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 116.4 करोड़ हो गया, जो जून में 116 करोड़ था.

    ट्राई के डेटा के मुताबिक, रिलायंस जियो की इस वक्त भारत के मोबाइल मार्केट में हिस्सेदारी 35.03 फीसदी है और उसके 40,08,03,819 सब्सक्राइबर्स हैं. भारती एयरटेल और BSNL ने जुलाई में क्रमश: 32.6 लाख और 3.88 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े. वहीं वोडाफोन आइडिया ने 37 लाख ग्राहक खोए. MTNL से भी जुलाई माह में 5,457 मोबाइल ग्राहकों ने नाता तोड़ लिया.

    टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Trai) की मंथली सब्सक्राइबर्स रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जुलाई में मोबाइल फोन कनेक्शंस बढ़कर 114.4 करोड़ हो गए, जो जून में 114 करोड़ थे. इस दौरान शहरी कनेक्शंस की संख्या 61.9 करोड़ और ग्रामीण कनेक्शंस की संख्या 52.1 करोड़ रही.

    काफी सालों के बाद प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर्स के फिक्स्ड लाइन कनेक्शंस में मामूली इजाफा देखा गया और जुलाई में ये 1,98,20,419 पर पहुंच गए. इसमें जियो सबसे अगुवा रही. सरकारी कंपनियों BSNL और MTNL व नुकसान में चल रहीं प्राइवेट कंपनियां रिलायंस कम्युनिकेशंस व टाटा टेलिसर्विसेज के फिक्स्ड लाइन ग्राहकों की संख्या में गिरावट बरकरार रही.

    jio
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleजीएसटी क्षतिपूर्ति की उधारी से भरपाई पर नहीं बनी सहमति: सीतारमण
    Next Article इंडियाफर्स्ट लाईफ ने सात अभिनव कवरेज विकल्पों के साथ अपनी तरह का प्रथम गारंटीड प्रोटेक्शन प्लान प्रस्तुत किया
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.