फाइनेंस डेस्क – अगर आपके पास पहले से इंश्योरेंस है और आप नई पॉलिसी लेने की सोच रहे हैं, तो यह संभव और फायदेमंद हो सकता है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।
एक से ज़्यादा पॉलिसी लेना संभव है
आप अलग-अलग कंपनियों से एक से ज्यादा टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी ले सकते हैं। इससे आप अपनी जिम्मेदारियों और ज़रूरतों के हिसाब से कवरेज तय कर सकते हैं। जैसे – होम लोन, बच्चों की पढ़ाई, रिटायरमेंट जैसी अलग-अलग जरूरतों के लिए अलग पॉलिसी।
पुरानी पॉलिसी की जानकारी ज़रूर दें
नई पॉलिसी लेते समय पहले से ली गई पॉलिसियों की जानकारी देना ज़रूरी है। अगर यह जानकारी छुपाई और क्लेम के समय सामने आई, तो कंपनी आपका दावा रिजेक्ट कर सकती है।
प्रीमियम चुकाने की क्षमता देखें
कई लोग ज़्यादा सुरक्षा के चक्कर में इतनी पॉलिसियां ले लेते हैं कि प्रीमियम भरना मुश्किल हो जाता है। इससे पॉलिसी लैप्स हो सकती है। इसलिए नई पॉलिसी लेने से पहले यह सोचें कि लंबे समय तक प्रीमियम आराम से भर पाएंगे या नहीं।
पॉलिसी का मकसद स्पष्ट हो
हर पॉलिसी आपके वित्तीय लक्ष्य को ध्यान में रखकर होनी चाहिए। यह देखें कि वह आपके फाइनेंशियल प्लान को कैसे मजबूत बनाएगी।
सलाह लें लेकिन खुद भी समझें
फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लेना अच्छा है, लेकिन पॉलिसी डॉक्युमेंट खुद पढ़ें और शर्तों को समझें।

