नई दिल्ली: सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 1,41,628.37 करोड़ रुपये घट गया. सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियां रहीं. हफ्ते के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 47,680.78 करोड़ रुपये घटकर 11,81,218.07 करोड़ रुपये रह गया. इसी तरह इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 37,579.03 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,76,275.68 करोड़ रुपये पर आ गया.
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 30,841.38 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 12,26,048.07 करोड़ रुपये पर आ गया. भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट वैल्युएशन 11,735.86 करोड़ रुपये घटकर 3,03,347.55 करोड़ रुपये रह गई.
समीक्षाधीन हफ्ते में कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,620.48 करोड़ रुपये घटकर 3,49,903 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 4,534.66 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,77,206.58 करोड़ रुपये पर आ गया. इसी तरह भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,636.18 करोड़ रुपये घटकर 2,96,871.53 करोड़ रुपये रह गई.
इस रुख के उलट एचडीएफसी (HDFC) का बाजार मूल्यांकन 10,697.4 करोड़ रुपये के उछाल से 4,64,254.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,748.69 करोड़ रुपये बढ़कर 7,87,472.56 करोड़ रुपये और ICICI बैंक का 123.98 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,91,902.83 करोड़ रुपये रहा.

