नई दिल्ली। इसरो चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की स्थिति खोजने में कामयाब हो गया है और अब उससे सम्पर्क स्थापित करने की भी कोशिश की जा रही है। बता दें कि ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा विक्रम लैंडर की तश्वीरें भेजकर एकबार फिर इसरों के वैज्ञानिकों के साथ-साथ भारतीयों में भी उम्मीद जगा दी है।
इसरों के अनुसार विक्रम लैंडर वाली तय जगह से 500 मीटर दूर लैंडिंग कर चुका है। आपको बता दें कि ऑर्बिटर में विशेष तकनीकि वाला ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) लगा हुआ है जिसकी मदद से यह पता लगाया जा चुका है कि लैंडर अपनी जगह से पांच सौ मीटर दूरी पर है।
ऐसे में अब ऑर्बिटर ही ऐसा माध्यम बन सकता है जो यह संदेश विक्रम लैंडर तक भेजे कि वह अपना कम्युनिकेशन स्टार्ट कर दे। इसरो लगातार यह प्रयास कर रहा है कि ऑर्बिटर का संदेश लैंडर तक पहुंच जाए ताकि उससे सम्पर्क स्थापित कर सकें।

