मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त भूचाल आया जिसके नतीजे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 80,220.72 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी आज 309 अंक गिरकर 24,472.10 पर बंद हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान अडानी एंटरप्राइजेज, एमएंडएम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया, टाटा स्टील के शेयरों में हुआ। बाजार में इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस में तेजी देखने को मिली।
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सत्र के करीब ₹453.7 लाख करोड़ से गिरकर करीब ₹444.7 लाख करोड़ पर आ गया। इससे निवेशकों को एक ही दिन में करीब 9 लाख करोड़ रूपये का नुकसान हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए.
खबरों के मुताबिक ऑटो, कैपिटल गुड्स, मेटल, पावर, रियल्टी, टेलीकॉम, मीडिया और पीएसयू बैंक समेत सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.8 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.8 फीसदी की गिरावट आई।

