Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»खुद के क्रेडिट फण्ड में 334 करोड़ का किया निवेश
    फीचर न्यूज

    खुद के क्रेडिट फण्ड में 334 करोड़ का किया निवेश

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 15, 2020Updated:January 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुम्बई- देश की अग्रणी म्यूचुअल फण्ड कम्पनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल असेट मैनेजमेंट कम्पनी ने अपने क्रेडिट रिस्क फण्ड में 334 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कम्पनी ने अपने नेटवर्थ में से 256 करोड़ रुपये दिसम्बर में और 78 करोड़ रुपये अक्टूबर महीने में निवेश किए। इसका कुल नेटवर्थ सितम्बर 2019 तक 1,262 करोड़ रुपये रहा है। वैल्यू रिसर्च ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के क्रेडिट रिस्क फण्ड को दिसम्बर में 5 स्टार की रेटिंग दी थी।

    आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फण्ड के एमडी एवं सीईओ निमेश शाह निवेशकों को यह सलाह देते हैं कि वे असेट अलोकेशन कटेगरी का पालन करें जो उनके जोखिम पर आधारित हो और इसमें डेट और क्रेडिट रिस्क फण्ड हों। वैल्यू रिसर्च ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के क्रेडिट रिस्क फण्ड को दिसम्बर में 5 स्टार की रेटिंग दी थी।



    निमेश शाह कहते हैं कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के रूप में हमने रिस्क मैनेजमेंट प्रैक्टिस और निवेश प्रक्रिया में ढेर सारे मूल्यों और विश्वासों को स्थापित किया है जिसका हम उपयोग करते हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम वही खाते हैं जो हम खुद बनाते हैं और साथ ही साथ निवेशकों के लिए निवेश भी करते हैं। यही नीति अपनाते हुए कम्पनी ने खुद के फण्ड में निवेश किया है। एनबीएफसी में ढेर सारे संकटों और डिफॉल्ट के बावजूद आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की एक भी स्कीम पिछले 20 सालों में डिफॉल्ट नहीं की है। अर्थलाभ डॉटकॉम के आंकड़ों के अनुसार इस फण्ड ने पिछले 6 महीनों में 10.14 फीसदी जबकि एक साल में 9.49 फीसदी का रिटर्न दिया है इसी अवधि में इसके प्रतिस्पर्धी फण्डों ने औसतन 4.79 फीसदी तथा 4.83 फीसदी का रिटर्न दिया है।

    क्रेडिट रिस्क फण्ड डेट की वह कटेगरी होती है जो पोर्टफोलियो का कम से कम 65 फीसदी हिस्सा एए से कम रेटिंग वाले पेपरों में निवेश करती है। सेबी की परिभाषा के अनुसार क्रेडिट रिस्क फण्ड एक ओपेन एंडेड डेट स्कीम होती है जो कम रेटिंग वाले कॉर्पोरेट बांड्स में निवेश करती है। इसका मतलब यह कि स्कीम ज्यादा जोखिम लेकर अच्छा ब्याज दे सकती है। कम रेटिंग वाले पेपर इसलिए ज्यादा रिटर्न देते हैं क्योंकि उनकी रेटिंग बढ़ती भी है। हालांकि यह भी जोखिम होता है कि वे पेपर डाउनग्रेड या डिफॉल्ट भी हो जाएं, जैसा कि हाल में देखा गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स व निफ्टी में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 1.8 फीसद की वृद्धि दर्ज
    Next Article IndusInd Bank ने दिसम्बर तिमाही में 32.92% की लगाई छलांग
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.