नयी दिल्ली: निवेशकों ने जून में समाप्त तिमाही के दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड में 11,710 करोड़ रुपये का निवेश किया।
यह मार्च तिमाही की तुलना में 62 प्रतिशत कम है।इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश में आयी यह गिरावट कोरोना वायरस महामारी के कारण बाजार की अस्थिरता और अनिश्चित आर्थिक माहौल को लेकर है।
एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, इससे जून तिमाही के अंत में इक्विटी म्यूचुअल फंड का संपत्ति आधार बढ़कर 5.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।आंकड़ों के अनुसार, जून में समाप्त तिमाही में इक्विटी और इक्विटी-लिंक्ड योजनाओं में निवेश 11,710 करोड़ रुपये रहा। जनवरी-मार्च तिमाही में यह 30,703 करोड़ रुपये था। अप्रैल-जून तिमाही 2019 में इनमें 17,670 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

